फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाजन का अहसास को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी: छाबड़ा

Sat, 15 Aug 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैथल से सैकड़ों लोग शुक्रवार सुबह रवाना हुए। कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं हरियाणा राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा के नेतृत्व में छह बसों और करीब 40 कारों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग गुरुग्राम पहुंचे। कार्यक्रम में विभाजन के दौरान विस्थापित हुए परिवारों और उनके बुजुर्गों की पीड़ा को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि विभाजन केवल देश के दो हिस्सों में बंटने की घटना नहीं थी, बल्कि लाखों परिवारों के उजड़ने और अपनों से बिछड़ने की बड़ी त्रासदी थी। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा को याद करने का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को उस दौर की वास्तविकता से परिचित कराना है, ताकि उन्हें पता रहे कि देश की आजादी के साथ लोगों ने कितनी बड़ी कीमत चुकाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की तैयारियों में जिला सह-संयोजक वीना सेठी, मार्गदर्शक सतपाल चुघ, अशोक भारती सहित विधानसभा संयोजकों और सह-संयोजकों ने जिम्मेदारी संभाली।

छाबड़ा ने कहा कि हमने विभाजन का दर्द किताबों और बुजुर्गों की जुबानी सुना है, लेकिन हमारे बुजुर्गों ने इसे अपनी आंखों से देखा और जिया था। किसी ने घर छोड़ा, किसी ने जमीन और किसी ने अपने अपनों को खो दिया। गुरुग्राम में आयोजित यह कार्यक्रम उन सभी लोगों की स्मृतियों को नमन करने का अवसर है। हमारी जिम्मेदारी है कि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें