फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राहत की बात, घट रहा घग्गर का जल स्तर

Thu, 11 Sep 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। घग्गर नदी का जल स्तर लगातार घट रहा है। बुधवार अपराह्न तीन बजे तक घग्गर का जल स्तर 23.9 फीट और 51,414 क्यूसेक दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार सुबह सात बजे यह 24.8 फीट और 54,349 क्यूसेक था। यानी एक दिन में करीब 2935 क्यूसेक पानी कम हुआ है।

एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने बताया कि जिन किसानों की फसल जलभराव के कारण खराब हुई है, वे ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जाकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करें, ताकि उन्हें समय पर मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला व स्थानीय प्रशासन घग्गर की स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। 9 सितंबर को सरोला साइफन के पास 10 फीट चौड़ा तटबंध टूट गया था, जिसे सिंचाई विभाग ने पोकलेन मशीन और ग्रामीणों की मदद से बंद कर दिया। आबादी में पानी नहीं घुसा, केवल खेतों में ही पानी गया था। अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और खेतों से पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की ओर से कमजोर तटबंधों को मजबूत करने का कार्य लगातार जारी है। इस कार्य में मशीनें और श्रमिक लगातार लगे हुए हैं। ग्राम स्तरीय टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं। वहीं पुलिस विभाग ने भी मुख्य स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कैथल-पटियाला रोड पर घग्गर टटियाना गेज के पास स्थित ब्रह्म शक्ति आश्रम में पुलिस फ्लड वार्निंग स्टेशन स्थापित किया गया है। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से गांवों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें