कैथल। नशा तस्करों की धरपकड़ व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना गुहला, चीका, सीवन, कलायत और पूंडरी क्षेत्र में संदिग्ध नशा तस्करों तथा अवैध शराब खुर्दों के ठिकानो पर पुलिस टीमों ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध नशा तस्करों के घरों, दुकानों की जांच की गई।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि इस का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना व अपराधियों व नशा व शराब तस्करों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशे व अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना है, जिला पुलिस का उद्देश्य कैथल जिला को नशा मुक्त बनाना है। संवाद