फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सावन के गीत संग परंपरा से कराया रूबरू

Fri, 18 Aug 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय कन्या कॉलेज चीका में उपमंडल स्तरीय तीज उत्सव मनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि गुहला एसडीएम ज्योति मित्तल ने शिरकत की। इस मौके पर छात्राओं ने सावन गीत गाकर परंपरा से रूबरू कराया। साथ ही हरियाणवी गीत-संगीत के कार्यक्रमों को पेश कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन


एसडीएम ज्योति मित्तल ने कहा कि तीज त्योहार हमारी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है। इसे संजोए रखना हम सबका दायित्व है। बीते समय के साथ आधुनिकता के इस युग में त्योहारों व अन्य सामाजिक उत्सवों का आकर्षण कम हो रहा हैं। इससे आम आदमी खुशी बांटने के शुभ अवसरों को खो रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक उत्सव व त्योहारों का संदेश पर लगाव व प्रेम को बढ़ावा देता है। हमें अपनी पुरानी सामाजिक रस्मों के साथ सभी त्योहार मनाने चाहिए। इससे आपसी प्यार बढ़ेगा और पुरानी परंपराएं जीवंत रहेगी। उन्होंने कहा कि पुराने सामाजिक सरोकारों को सजीव रखने की वर्तमान में जरूरत है। इसके लिए हमें लुप्त हो रही प्राचीन पद्धति एवं सामाजिक व सांस्कृतिक विधाओं को संजोना होगा। हमारे त्योहार हमारे समाज को संगठित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। हमारी प्राचीन सभ्यता के प्रतीक पर्व हमारे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और हमें बच्चों को अपनी संस्कृति व पर्व का महत्व बताना चाहिए। एसडीएम ने आने वाले सभी पर्व की अग्रिम बधाई दी। कार्यक्रम में हरियाणवी लोकनृत्य, एकल नृत्य, समूह गान व सावन के गीत गाए। कॉलेज की छात्राओं ने झूले झूलते व सावन के गीत पेश किए।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग ने मेंहदी, मिठाई, राखी व वेशभूषा प्रतियोगिता करवाई। इसके अलावा एसडीएम ज्योति मित्तल ने महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित सामान, मिठाईयों, राखी फलों व कपड़ों की स्टाल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं को एसडीएम ने पेड़-पौधे देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नगरपालिका चीका अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी, खंड महिला व बाल विकास परियोजना अधिकारी गुरजीत कौर, प्राचार्य राजेंद्र अरोड़ा, मंजू बाला, डॉ. भैरवी, सुपरवाइजर नवजीत कौर, दीप्ति, कविता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें