फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, एमएससी व बीटेक पास समेत सात गिरफ्तार

विज्ञापन
22-कैथल। सीआईए-1 पुलिस द्वारा 18 चोरीशुदा गाडियों के साथ गिरफ्तार किए गए कुखयात अंतरराज्जीय गाड़ी च? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
सीआईए-1 पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय गाड़ी चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से हरियाणा सहित अन्य राज्यों से चुराई गई एक करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की 18 गाड़ियां बरामद हुई हैं। आरोपी चोरी की गाड़ियों को देहरादून में एक व्यक्ति को बेच देते थे, जहां से चेसिस नंबर और इंजन नंबर में बदलाव या इसे नष्ट करके पेंट आदि करने के बाद स्क्रैप की गाड़ियों में प्रयोग करते हुए औने-पौने दामों पर बेचा जाता था। खास बात यह है कि धरे गये आरोपियों में एमएससी और बीटेक की पढ़ाई करने वाले भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में स्थित पुलिस परिवहन शाखा में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि कलायत निवासी हरीश कुमार की स्विफ्ट कार को 14 जुलाई को चोरी कर लिया गया था। इस मामले में सीआईए-1 पुलिस ने शिव कॉलोनी करनाल से 22 वर्षीय आरोपी शुभम को स्विफ्ट गाड़ी सहित काबू किया। जांच के दौरान यह गाड़ी हरीश कुमार की कलायत से चोरीशुदा पाई गई। आरोपी शुभम ने स्वीकार किया कि रिश्तेदारी में चाचा लगने वाले गुरमीत निवासी बीर बडाला जिला करनाल और एक अन्य साथी चेतन निवासी शिव कॉलोनी के साथ मिलकर वे गाड़ियां चोरी करते हैं। सीआईए-1 पुलिस ने शुभम की निशानदेही पर 28 वर्षीय आरोपी गुरमीत निवासी बीर बडाला जिला करनाल को जींद बाईपास खनौरी रोड कैथल से एक क्रेटा गाड़ी सहित काबू किया। यह गाड़ी आरोपी गुरमीत द्वारा दिल्ली से चोरी करनी कबूली गई।
दोनों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने संडील निवासी नरेश कुमार (38), कैथल के गांव देवबन निवासी कुलदीप (38), आजाद नगर हिसार निवासी विशाल (39), हिसार के लक्ष्मी विहार कालोनी निवासी संदीप (34), देहरादून निवासी परणीत (35) को गिरफ्तार किया। इन सभी से पूछताछ के बाद चोरी की 18 गाड़ियां बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार कैथल और अन्य शहरों से चोरी की गई गाड़ियाें को देहरादून में परणीत को बेच दिया जाता था, जहां से इंजन और चेसिस नंबर के साथ आवश्यक बदलाव करते हुए स्क्रैप की गाड़ियाें में प्रयोग करने के लिए हिसार में बेच दिया जाता था। यहां से गाड़ी तैयार करके औने-पौने दामों पर बेच दी जाती थी।
विज्ञापन

आरोपियों से ये गाड़ियां बरामद
बरामद की गई गाड़ियाें में 2 अल्टो के-10, 1 स्कोडा लॉरा, 1 पोलो, 2 मारुति एरटिगा, 4 स्विफ्ट डिजायर, 5 स्विफ्ट, 1 होंडा अमेज, 1 डस्टर और एक क्रेटा गाड़ी शामिल हैं।
कुलदीप ने बीटेक तो परणीत ने की थी एमएससी
वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह में एमएससी पास परणीत और बीटेक पास कुलदीप भी शामिल था। इसके अलावा आरोपी गुरमीत ने बीए, शुभम ने बीए, संदीप ने बीए, विशाल ने12वीं और नरेश ने10वीं तक पढ़ाई की है। पुलिस के अनुसार कम समय में अधिक पैसे कमाने की लालच में आरोपियों ने वाहन चोरी का धंधा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें