फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला, दिव्यांगजनों को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश

Sat, 25 May 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज व स्कूल तथा आईजी कॉलेज व स्कूल में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार के मार्गदर्शन में पोलिंग पार्टियों की अंतिम रिहर्सल का समापन हुआ। इस मौके पर डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि चुनाव के दौरान मतदाताओं में विशेषकर महिला, दिव्यांगजनों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियां निष्ठा, ईमानदारी एवं गर्व से अपनी ड्यूटी से निर्वहन करें और मतदान निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाएं।

शुक्रवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद सभी पोलिंग पार्टियां चुनावी सामग्री लेकर जीपीएस प्रणाली से युक्त वाहनों में बैठकर अपने-अपने संबंधित बूथों की ओर रवाना हुई। एडीसी एवं पूंडरी एआरओ सी जया श्रद्धा, एसडीएम एवं कलायत एआरओ सत्यवान सिंह मान, एसडीएम एवं कैथल एआरओ सुशील कुमार, एसडीएम एवं गुहला एआरओ कृष्ण कुमार के नेतृत्व में सभी पोलिंग पार्टियों को रिहर्सल करवाई व चुनाव किट देकर रवाना किया गया।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग की सभी हिदायतों की दृढ़ता से पालन हो। मतदान के दौरान मतदाताओं को विशेषकर महिला एवं दिव्यांगजनों को प्राथमिकता के आधार पर वोट डालने दिया जाए।

उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में चुनिंदा लोगों को चुनाव करने का मौका मिलता है, इसलिए सभी को इस जिम्मेदारी का निर्वहन जिम्मेदारी व उल्लास पूर्ण करना चाहिए। सभी पोलिंग पार्टियां निष्पक्षता व पूरी सावधानी बरतते हुए मतदान संपन्न करवाएं। लोकतंत्र के महापर्व में सभी अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते हुए कार्य करें। मतदान के दिन ठीक समय पर मॉक पोल की प्रक्रिया को संपन्न करवाएं। सुबह 5:30 बजे मॉक पोल शुरू करवाएं और इसके उपरांत ईवीएम व वीवीपैट को क्लीयर करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


मतदान संबंधित सभी रिपोर्ट निर्धारित अंतराल में भिजवाना सुनिश्चित करें। सभी लोकेशन पर माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जो चुनाव संबंधित सभी जानकारियां समयबद्ध देंगे। जिले के सभी बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, शौचालय, व्हील चेयर आदि मुहैया करवाई गई है। सभी पीठासीन अधिकारी अपने-अपने संबंधित बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लें ले। किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो तुरंत उसे सहायक निर्वाचन अधिकारी या सेक्टर ऑफिसर को देना सुनिश्चित करें। मतदान प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। सायं 6 बजे तक जितने भी मतदाता बूथों पर लाइन में लगे हो उन सभी का मतदान करवाया जाए। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियां सजग होकर कार्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें