कलायत। कलायत विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को एसडीएम अजय हुड्डा ने बीएलए-1 की बैठक ली। बैठक में मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए शिफ्टेड और एब्सेंट मतदाताओं की स्थिति स्पष्ट करने संबंधी कार्य को 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से एसआईआर कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बैठक में निर्देश दिए कि मतदाता सूची में शिफ्टेड और एब्सेंट श्रेणी में दर्ज मतदाताओं से दोबारा संपर्क साधा जाए। उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए प्रेरित किया जाए।