सीवन। कांग्रेस नेता व अधिवक्ता गौरव वधवा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 12 साल के शासन के बाद भी जनता को चुनावी वायदों का जवाब नहीं मिला है। प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देने, महंगाई कम करने और युवाओं को रोजगार देने के वायदे पूरे नहीं हुए हैं। आज आम परिवार महंगाई से परेशान है और युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को घोषणाओं के बजाय जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। लोकतंत्र में जवाबदेही जरूरी है और सरकार को अपने वायदों का हिसाब देना चाहिए। संवाद