फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जानकारी भेजी, लुक आउट नोटिस अब तक जारी नहीं

Sat, 19 Jul 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बाकल गांव में मां सहित दो बेटियों की सामूहिक आत्महत्या मामले में आरोपी जितेंद्र उर्फ काला के खिलाफ लुकआउट नोटिस अब तक जारी नहीं हो पाया है। जबकि पुलिस ने एक माह पहले ही पासपोर्ट संबंधित जानकारी विदेश मंत्रालय को भेज दी थी। पुलिस का कहना है कि नोटिस जारी होने में अभी करीब एक माह का समय और लग सकता है।

गौरतलब है कि आरोपी जितेंद्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। वह इस समय अमेरिका में रह रहा है और करीब चार साल पहले डंकी रूट से वहां पहुंचा था। वह आत्महत्या करने वाली बुजुर्ग महिला का बड़ा दामाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दर्दनाक घटना 31 मई को सामने आई थी, जब 52 वर्षीय महिला, उसकी 34 वर्षीय बेटी निशा और छोटी बेटी पूजा ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली थी। अब इस परिवार में केवल बेटा नीरज बचा है, जो वर्तमान में अमेरिका में रह रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया था और लुकआउट नोटिस की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे मामले में न्याय प्रक्रिया की गति पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें