फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्युत कर्मचारियों ने ढांड में की नारेबाजी

Sat, 19 Jul 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ढांड। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सब यूनिट ढांड के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें भेदभावपूर्ण रवैये और आर्थिक अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार ठहराया।

धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव विक्रम वर्मा ने आरोप लगाया कि एसडीओ का व्यवहार फील्ड स्टाफ के प्रति पक्षपातपूर्ण है और उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लाइन के जूनियर इंजीनियर को दरकिनार कर लाखों रुपये का गोलमाल किया है।
विज्ञापन


वर्मा ने बताया कि एसडीओ ने पहले कुछ राइस मिलों को टेम्परेरी कनेक्शन दिए और बाद में उन्हें बिना नियमानुसार प्रक्रिया अपनाए रेगुलर कनेक्शन में तब्दील कर दिया। यह कार्य जूनियर इंजीनियर की भूमिका को दरकिनार कर, स्वतः अपने स्तर पर किया गया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा कि राइस मिल कनेक्शन के लिए एस्टीमेट तैयार कर, अनुमोदन के बाद शुल्क वसूलना आवश्यक होता है, लेकिन इस प्रक्रिया को नजरअंदाज कर, कनेक्शन सीधे जारी कर दिए गए।
विज्ञापन


धरने का नेतृत्व सब यूनिट प्रधान रवि मोगा ने किया, जबकि मंच संचालन अमित शर्मा ने संभाला। इस दौरान दिलबाग, प्रवीण, सुनील, राजेश, दर्शन, अमरदीप अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें