फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी के माध्यम से दी विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
Information about the schemes of various departments given through the exhibition - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव स्थल पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग हरियाणा के संयोजन में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में दिनभर स्थानीय व जिला के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों व श्रीमद्भगवतगीता गीता संदेश का आनंद लेने के लिए पहुंचे। 22 विभागों की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी की शुरुआत में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के साधकों द्वारा 18 अध्याय और 700 श्लोकों से सजी श्रीमद्भगवतगीता को पूजनार्थ स्थापित किया गया था। इसके बाद लोक संपर्क विभाग के स्टॉल में नई योजनाओं की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय शहरी व ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टॉल पर महिला समूहों द्वारा हासिल की गई सफलताओं की जानकारी दी गई। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से रोजगार परक कोर्सों के बारे में जानकारी दी गई।
जिला कल्याण अधिकारी के माध्यम से अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए क्रियान्वित योजनाओं की प्रक्रिया व उनका लाभ बताया गया। वहीं पंजाब नेशनल बैंक के जिला अग्रणी अधिकारी ने लोगों को बैंकों से मिलने वाले विभिन्न ऋण की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की स्टॉल में कोविड से बचाव के लिए जानकारी दी गई। इसके अलावा रेडक्रास के सहयोग से इस स्टाल में शुगर जांच करने की निशुल्क व्यवस्था थी।
विज्ञापन

इसी कड़ी में शिक्षा विभाग, आयुर्वेद एवं आयुष विभाग, जिला उद्यान विभाग, जिला मत्स्य विभाग की जानकारी दी गई। पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के खिलाड़ियों की जानकारी देते हुए खेल विभाग के स्टॉल में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। इसी प्रकार से पशुपालन विभाग, चुनाव कार्यालय, हैफेड, सहकारी चीनी मिल्स कैथल, महिला एवं बाल विकास तथा गैर सरकारी सामाजिक संस्था प्रयास के माध्यम से स्थापित श्री श्याम रसोई व अखिल भारतीय हिंदू महासभा, सद्मार्ग परिवार द्वारा स्टॉल लगाकर जानकारी दी गई। पूरे आयोजन में विभिन्न वाद्य यंत्रों पर अपनी प्रस्तुति देते कलाकार भी आकर्षण का केंद्र बिंदू बने रहे। नगाड़ा पार्टी, कच्ची घोड़ी, लौंग मैन, बीन-बांसुरी, हरियाणवी आर्केस्ट्रा, शिव नृत्य ने दर्शकों को खूब मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें