फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दी बैंकों एवं उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में वाणिज्य विभाग की ओर से ‘रोजगार की संभावनाएं’ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल बैंकिंग के नियमों और सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता जमुना स्किल ट्रेनिंग सेंटर के देवेंद्र प्रीत कौर व एसबीआई बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक शिवराम अंसल ने बताया कि बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थी बैंकिंग क्षेत्र के बारे में ज्ञान और कौशल अर्जित करके स्वयं को रोजगार के लिए तैयार कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बैंकों के संगठन और कार्यप्रणाली के बारे में अवगत करवाया। डिजिटल बैंकिंग के नियमों और सावधानियों के बारे में भी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए साक्षात्कार के नियमों की भी जानकारी दी जो बैंकिंग के क्षेत्र में लाभकारी सिद्ध होंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों को बीएफएसआई क्षेत्र में प्रशिक्षित करने के लिए कॉलेज द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा, जिसमें 30 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए शीघ्र ही पंजीकरण प्रारंभ होंगे। इस अवसर पर पूजा मित्तल, अजय शर्मा, विशाल आनंद, रचना सरदाना, सीमा अग्रवाल, नेहा व विशाल गोयल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें