भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को अपने निवास स्थान किसान भवन पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में गणमान्य लोगों सहित विभिन्न राजनितिक, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रधानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद उन्हें बधाई देते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
हरियाणा प्रदेश में वर्ष 2020 के दौरान आईपीसी तथा स्थानीय कानूनों को मिलाकर कुल 1 लाख 92 हजार आपराधिक मामले दर्ज हुए। पेट्रोल और डीजल की महंगाई से जनता का जीना मुहाल कर दिया है। कोई नया विकास कार्य नही, कोई नया पावर प्लांट नहीं, राज्य के सरकारी खर्च पर कोई नया राजमार्ग नहीं, नए विद्यालय नही, कोई बड़ी परियोजना नही।
सुदीप सुरजेवाला, पूर्व विधायक बूटा सिंह, सतबीर भाणा, बिल्लू चंदाना, रामनिवास मितल, अश्विनी शोरेवाला, रामचंद्र जड़ौला, बहादुर सैनी, रामनिवास किच्छानिया, रणबीर सरपंच, मोहन शर्मा क्योड़क, रोशन पाडला, सुरेंद्र रांझा, जाट कॉलेज प्रधान इंद्र नौच, दीक्षित गर्ग, अमित मिगलानी, राम बहादुर खुरानिया, शमशेर फौजी, एडवोकेट राकेश नैन, सुशीला शर्मा, विकास कोलिया, कविश मिड्डा, बलवान कुराड़, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा बलवंती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।