फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन बॉक्सिंग लीग में पंच लगाते नजर आएंगे बॉक्सर मनोज

विज्ञापन
22-कैथल। खिलाड़ी मनोज बॉक्सर। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
इंडियन बॉक्सिंग लीग में ओलंपियन मनोज पंच लगाते नजर आएंगे। बॉक्सिंग खेल की पहली इंडियन बॉक्सिंग लीग 20 अक्टूबर से 9 नवंबर तक होगी। दो बार के ओलंपियन व कॉमनवेल्थ खेलों के स्वर्ण पदक विजेता व सबसे लंबे समय तक एमेच्योर बॉक्सिंग खेलने वाले बॉक्सर मनोज कुमार ने कहा कि वे लंबे समय से इस लीग का इंतजार कर रहे थे। वे इसका हिस्सा बनने के लिए उत्सुक थे। उनका यह सपना अब पूरा होगा। वे इसके लिए भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह और महासचिव जय कोहली को भी बधाई देते हैं।
विज्ञापन

मनोज के कोच राजेश कुमार राजौंद ने बताया कि यह एमेच्योर बॉक्सरों के लिए दुनिया की पहली लीग है। फ्रेंचाइजी टीमें 28 अगस्त के बाद नीलामी के जरिए खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल कर सकेंगी। 21 दिन तक होने वाली लीग में लगभग 90 मुकाबले होंगे। इस लीग का टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा। इस लीग का आयोजन भारतीय मुक्केबाजी संघ के सौजन्य से स्पोर्ट्स लाइव नामक संस्था कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें