फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान रोपाई में आई तेजी

विज्ञापन
26-कैथल। बारिश में लाइट जलाकर पिहोवा चौक से गुजरते हुए वाहन। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। शनिवार को भी मानसून मेहरबान रहा। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धान रोपाई के काम में तेजी आ गई है। मौसम विभाग ने अनुसार जिलेभर में छह एमएम तक बारिश हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो से तीन दिन तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से किसान धान की फसल में पानी को लेकर परेशान थे और उन्हें बेसब्री से मानसून का इंतजार था। बारिश न होने की स्थिति में किसानों को अधिक पानी खेतों में देना पड़ रहा था। इसके बावजूद धान की फसल सूखने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन इस सीजन में हुई दूसरी बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी लाने का काम किया है। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अभी दो-तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। इससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा, क्योंकि धान लगाने का कार्य जल्द पूरा होगा।
जलभराव से लोगों को दिक्कतें
दोपहर में हुई तेज बारिश से कई जगह निचली कॉलोनियों व सडक़ों पर जलभराव हो गया। इस कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई। कई लोग चोटिल भी हो गए। कई जगह पर कर्मचारी पानी निकासी के लिए सफाई करते भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें