फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदीशाला में 30 लाख की लागत से बनें छप्पर का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सड़कों से पशुओं को हटाने में आ रही परेशानी के अब दूर होने की आस जगी है। सोमवार शाम को विधायक लीलाराम ने गोशाला में गायों के चारे के लिए 30 लाख रुपये की लागत से बनाए गए छप्पर का उद्घाटन किया। साथ ही नंदीशाला को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। नंदीशाला समिति ने सड़कों पर घूम रहे शेष पशुओं को नंदीशाला में लेने पर हामी भरी।
विज्ञापन

सड़कों से पशुओं को हटाकर नंदीशाला में छोड़ा जा रहा है लेकिन वहां आवश्यक संसाधन न होने पर नंदीशाला समिति को दिक्कतें आ रही थीं। सोमवार शाम छप्पर के उद्घाटन के बाद विधायक लीलाराम ने कहा कि गाय हमारी माता है और हम सब का नैतिक कर्तव्य बनता है कि हमें गाय को बेसहारा नहीं छोड़ना चाहिए। उनको कहीं भी भूखा मरने के लिए नहीं छोड़ सकते हम सब का नैतिक कर्तव्य बनता है कि गोशाला में सभी समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर दान देना चाहिए जिससे गायों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा इकट्ठा किया जा सके। ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि नंदीशाला को 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की गई है। समिति ने सभी पशुओं का नंदीशाला में लेने पर हामी भरी है।
दूसरी ओर विधायक ने सोमवार को सीवन रोड पर बिजली घर से लेकर बाईपास वाया महादेव कॉलोनी वार्ड नंबर दो में 47.63 लाख से बनाई गई सड़क का भी उद्घाटन किया। साथ ही वार्ड नंबर 31 में 42 लाख से बनाई जाने वाली गलियों का शिलान्यास किया। इस मौके पर बातचीत के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह ऐसे इंसान हैं उनसे विकास कार्यों के लिए जितना पैसा मांगो, उससे ज्यादा ही देने का काम करते हैं। इस मौके पर रामकुमार नैन, हरपाल क्योड़क, मुकेश जैन, संजय भारद्वाज, परवीन सरदाना, गौरव मित्तल पाड़ला, काला सांगन, प्रवीण सिंगला, सिंदर पहलवान, आशारानी पूर्व पार्षद, विनोद सोनी पूर्व पार्षद, रजत थरेजा, अशोक भारती, नरेश मित्तल, भाग सिंह खेड़ा, रमेश किछानिया, शमशेर शर्मा, सुरेश जांगड़ा, विकास कठवाड, सत्तू कठवाड़, साहिल राणा, इंदर क्योडक, कुशल पाल, श्यामलाल कल्याण, वीरेंद्र बत्रा, मिंटू नंबरदार, जॉनी क्योड़क भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें