फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से जाम हुआ आम, प्रशासन के पास नहीं कोई योजना

Fri, 02 May 2014 12:09 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की सड़कों व प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण के कारण लगभग पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण दोपहिया वाहनों व पैदल चलने वाले लोगों को भी बाजार में जाम खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। बाजार में दुकानदारों अपने सामान को दुकानों के बाहर लगा रखा है।
विज्ञापन


जिसके कारण बाजारों के निकलने का मार्ग काफी कम रह जाता है। अंबाला रोड रोड पर बैंक, अस्पताल और ऑटो एजेंसियां होने के कारण पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर के मुख्य बाजारों में कार व अन्य बड़ा वाहन अंदर चला जाता है तो बाजार में घंटों तक लंबा जाम लग जाता है।

सड़क तक रखा है सामान
शहर के मुख्य बाजारों में सड़कों पर अनेक दुकानें लग रही हैं। दुकानदार अपने सामान को सड़कों को बीच में रख देते हैं। सामान के कारण लोगों को बाजार से निकलने में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ-साथ बाजारों में खड़े वाहन भी जाम का कारण बनते हैं। बाजार के अंदर अगर कोई चार पहिया वाहन चला जाता है तो घंटों तक का जाम लग जाता है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर रहता है पूरा दिन जाम

शहर के अंबाला रोड, जींद रोड, कुरुक्षेत्र रोड, करनाल रोड, विधक्यार रोड, कमेटी चौक,  मैन बाजार, रेलवे गेट, सदर बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, नौता राम चौक, सर्राफा बाजार, पटेल बाजार, तलाई बाजार, मैन बाजार, भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, निरवानिया बिल्डिंग, छात्रावास रोड और पुराना बस अड्डा चौक पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इन्हीं बाजारों में शहर भर से हजारों की संख्या में लोग खरीददारी के लिए आते हैं। जाम होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन के पास नहीं है कोई योजना
शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति को प्रशासन के पास कोई योजना नजर नहीं आ रही है। शहर में लगातार करीब कई वर्षाें से जाम की समस्या आम बनी हुई है। शहर वासी डा. ओपी सैनी, सतीश कुमार, हरपाल सिंह, अनुज कुमार , अशोक कुमार, प्रमोद सिंह, मोहित बिंदलिश, कमल गुप्ता, भारत भूषण, मनोज कुमार, रामफल, योगेश कुमार, बिट्टू तंवर, लवजीत सिंह, कृष्ण सिंह, राममेहर ने बताया कि शहर की सड़कों से निकलना बहुत मुश्किल हो गया है। अंबाला रोड व शहर के मुख्य बाजारों में प्रतिदिन घंटों तक का जाम लगता है। लोगों की प्रशासन ने मांग है कि शहर में लगने वाले जाम के निजात दिलवाएं। शहर के कहीं भी पार्किंग व्यवस्था नहीं है। प्रशासन भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य करें।

कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे : नपा अध्यक्ष
इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष रामनिवास मित्तल ने कहा कि जाम को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। प्रयास किया जाएगा कि लोगों को जाम के कारण परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें