24 कैथल। राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित आईजी के खिलाड़ी। स्कूल
कैथल। रॉयल पब्लिक गुरुग्राम में चौथी वरिष्ठ हरियाणा राज्यस्तरीय नेट बाल चैंपियनशिप में आईजी के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को स्टाफ ने बधाई दी है।
इसमें आईजी स्कूल के चार खिलाड़ी शिव (कक्षा 12वीं), लक्की व लक्ष्य (कक्षा 11वीं) व यतिन (कक्षा नवमी) ने जिले की टीम में भाग लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।
यह खबर मिलते ही पूरे विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई व स्कूल अध्यक्ष जेबी खुरानिया ने प्रधानाचार्या रंजू गुप्ता व खेल अध्यापक राजेश कुमार, प्रवीण श्योकंद व रानी देवी की सराहना करते हुए बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी। संवाद