फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईजी कॉलेज ने सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान

Sat, 22 Nov 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
छात्राओं का कॉलेज में पहुंचने पर किया गया स्वागत।
विज्ञापन
कैथल। पुलिस विभाग कैथल एवं सड़क सुरक्षा संगठन ने राजकीय आईटीआई कैथल के सभागार में खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। इसमें आईजी ने दि्वतीय स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि जिले के विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने इसमें भाग लिया, जिनमें इंदिरा गांधी पी.जी. महिला महाविद्यालय कैथल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कॉलेज की तीन सदस्यीय टीम में शामिल अंजली (बी.एस.सी. प्रथम वर्ष), साक्षी (एम.ए. प्रथम वर्ष) और रिमझिम (बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष) ने अपने ज्ञान और प्रभावशाली प्रस्तुति से यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान थाना यातायात प्रभारी नरेश कुमार और हेड कांस्टेबल अनुज ग्रोवर ने निरीक्षण किया। प्रतियोगिता पूर्ण होने के बाद परिणाम घोषित किए गए और विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।



कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि छात्राओं ने मेहनत और आत्मविश्वास से कॉलेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है, और कॉलेज आगे भी ऐसे आयोजनों में सहभागिता के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करता रहेगा।



सांयकालीन सत्र की प्राचार्य प्रभारी श्वेता तंवर ने भी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा सेल की इंचार्ज प्रो. गीतांजलि और प्रो. अनु उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें