फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को रोजगार उन्मुख करना जरूरी : सुरेश कुमार

Sat, 22 Nov 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा व्यवस्था में भी तेजी से परिवर्तन हो रहा है। इसी के अनुरूप विद्यार्थियों को रोजगार उन्मुख, प्रयोगाधारित और उभरती तकनीकों की ओर अग्रसर करना आवश्यक हो गया है। उन्होंने बताया कि आज का दौर केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यावहारिक और प्रायोगिक ज्ञान की मांग तेजी से बढ़ रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी यह बातें शुक्रवार को हारट्रोन एडवांस्ड स्किल सेंटर, अंबाला रोड, कैथल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कह रहे थे। इस अवसर पर अधीक्षक सुरेश कौशिक और सेंटर के हेड डॉ. बलविंद्र ढुल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को निर्देश दिए कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे अत्याधुनिक विषयों की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने यह भी बताया कि अब वह समय बीत चुका है जब स्कूलों में छड़ी के प्रयोग से अनुशासन और शिक्षा सुनिश्चित की जाती थी। आज का युग तकनीक आधारित है, जहां छात्रों को स्मार्ट ज्ञान, स्मार्ट कौशल और स्मार्ट सोच की आवश्यकता है। सुरेश कुमार ने हारट्रोन सेंटर की इन्फ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी की योग्यता और मैनेजमेंट विज़न की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ शिक्षा का स्तर उच्च है और विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास सुनिश्चित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें