फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को सताया

Wed, 05 Jul 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मंगलवार को दोपहर के समय अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और तेज अंधड़ शुरू हो गया। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट बारिश के बाद एक बार फिर तेज धूप व उमस भरी ने लोगों को खूब सताया।
सुबह से ही भीषण गर्मी लोगों को सता रही थी लेकिन अपराह्न करीब तीन बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। फिर तेज अंधड़ शुरू हो गया। इससे कई दुकानदारों के बोर्ड, बैनर व दुकानों के बाहर रखा सामान उड़कर दूसरे स्थान पर जा गिरा। फिर बारिश शुरू हो गई, जो करीब 15 मिनट तक जारी रही। इसके बाद फिर तेज धूप निकली और उमस ने लोगों को परेशान किया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.1 व न्यूनतम तापमान 29.2 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि धान का कार्य जोरों पर है लेकिन बरसात न होने के कारण धान की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा। किसान खेतों में भरी बरसात की बाट जोह रहे हैं। किसान साहिल, महाबीर, केशाराम, मनफूल, रामनिवास ने बताया कि इस समय धान रोपाई का कार्य जारी है। बारिश न होने के कारण फसल में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा, जिससे धान रोपाई का कार्य में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद वर्मा ने बताया कि आगामी तीन चार दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा और बरसात होने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें