फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में पानी निकासी न होने से दुकानदार परेशान

Wed, 05 Jul 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। शहर में पानी निकासी को लेकर काफी समय से समस्या बनी है। इस वजह से लोगों की निजी व सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान हो रहा है। जरा सी बारिश होने पर बाजार की सडक़ों, कैथल-करनाल रोड़, पूंडरी-ढांड रोड, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, हुडा मार्केट सभी जगह जलभराव हो जाता है। जो कई-कई दिनों तक भी न तो निकल पाता है और न ही सूखता है। इससे सड़कें टूटने लगती हैं और इससे दुकानदारों की बिक्री पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


कैथल-करनाल व पूंडरी-ढांड रोड़ का आलम तो यह है कि इसके साथ बनाए गए नाले ऊंचे व सड़क नीची है। ऐसे हालात में बारिश का जो पानी नाले में जाना चाहिए व सड़क के बीचोंबीच भरा नजर आता है। कई जगह दुकानदारों ने नाले पर रैंप बनाए हुए हैं। इसके अलावा सफाई न होने की वजह से भी नाले अवरुद्ध रहते है। ऐसे में नाले का पानी ओवरफ्लो होकर बाहर निकलता है। गुरु ब्रह्मानंद चौक के पास के दुकानदार ओमप्रकाश गोलन, सुरेंद्र सिंह, दिवाकर वालिया, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, नरेश कुमार, पंकज कुमार व निशान सिंह ने बताया कि जिस समय कैथल-करनाल रोड बनाया था, उसके साथ में बना नाला तभी से विवादों में रहा था। इस नाले का लेवल सड़क के हिसाब से नहीं बनाया गया था और एक दिन भी इस नाले में पानी नहीं चल पाया था।

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ गुरप्रीत कपूर ने बताया कि सड़क के साथ नाले बनाने के बाद ग्राम पंचायत को सौंप देता है। अब सफाई करवाना पंचायत का काम है। सड़क के आसपास रहने वाले तमाम दुकानदार ऐसे हैं, जो नाले पर रैंप बनावा कर रखे हैं और रोजाना कचरा उसमें डाल देते हैं। इससे भी नाला अवरुद्ध हो जाता है और गंदगी की वजह से पानी निकासी नहीं हो पाती। नतीजा, नाला ओवरफ्लो हो जाता है और सड़क पर पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें