फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खुशी ने बनाया सबसे अच्छा पोस्टर

Sat, 29 Mar 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के सांयकालीन सत्र की ओर से शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत भूगोल विभाग की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें बीए द्वितीय वर्ष की खुशी को पहला स्थान मिला।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया और स्वच्छता से संबंधित पोस्टर बनाए और अपने-अपने पोस्टर के माध्यम से समझाने का प्रयास किया कि प्रदर्शनी में अपने क्षेत्र को संक्रमण मुक्त कर समाज को बीमारियों से दूर रख सकते हैं। इसी कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के परिसर को स्वच्छ करने का भी श्रमदान किया।
विज्ञापन


पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लगभग 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें बीए द्वितीय वर्ष की खुशी प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के विशाल ने द्वितीय स्थान, बीए

तृतीय वर्ष की स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. कुसमलता और प्रो. दीपिका गुप्ता ने निभाई।

सायंकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंद्र गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता जीवन को बहुत प्रभावित करती है। कोई व्यक्ति अपने तन-मन व विचारों में स्वच्छता कैसे रखता है तो वह अपने आसपास किसी प्रकार की गंदगी को फैलाने नहीं देता, इसलिए हमें अपने घर के प्रत्येक सदस्य को इस अभियान से जोड़ना चाहिए। तभी हम समाज में जागरूकता फैला सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम को करने की प्रेरणा हमें प्रबंधन समिति के प्रधान अश्विनी शोरेवाला उनकी पूरी टीम एवं प्राचार्य डॉ. सत्यवीर मैहला की ओर से मिलती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. संयोगिता शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. श्वेता गर्ग,

डॉ. मनिका गुप्ता, प्रो. इला, प्रो. रेखा गुप्ता, डॉ. कुसम लता, प्रो. दीपिका गुप्ता आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें