फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रंगों, भाईचारे का प्रतीक है होली का त्योहार ः गौड़

Thu, 13 Mar 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ंकैथल। संगीतकार एवं वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य श्याम सुंदर गौड़ ने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला है। गौड़ ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। यहां सभी त्योहारों का अपना अलग महत्व है। होली का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा को बंसत ऋतु में परंपरा के अनुसार मनाया जाता है। होली का त्योहार यानी रंगों का त्योहार या यूं कहें कि खुशियों का त्योहार।

गौड़ ने कहा कि होली का धार्मिक और सामाजिक महत्व है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा की और होलिका को आग में जलने दिया। होली का त्योहार हमें प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। होली के दिन लोग अपने पुराने मतभेदों को भूलकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और मिठाई खिलाकर मिठास बांटते हैं। बच्चों के लिए यह त्योहार खास होता है क्योंकि वे पिचकारियों और रंगों से खेलते हैं और दिनभर मस्ती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बोले, लोग अब रासायनिक रंगों का उपयोग करने लगे हैं। जो त्वचा और पर्यावरण के लिए हानिकारक होते हैं। कुछ लोग शराब, भांग आदि का सेवन कर अनुशासनहीनता फैलाते हैं, जिससे त्योहार की पवित्रता प्रभावित होती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें