कैथल। सीआईए-वन पुलिस ने थाना शहर गुहला क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 30 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। सीआईए-वन प्रभारी एसआई पारस की टीम ने शाम के समय गश्त दौरान चीका रोड पर वार्ड नंबर एक चीका निवासी बादल को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को जानकारी मिली थी कि खुशहाल माजरा रोड पर बने बंद सेलर के सामने चाय के खोखे पर वार्ड नंबर एक चीका निवासी बादल नशीला पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बेचने का काम करता है। पुलिस ने उसे दबोच लिया। नायब तहसीलदार बंसी लाल के समक्ष तलाशी ली गई तो कब्जे में एक पॉलीथिन से 30 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद