संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। केंद्र सरकार की ओर से परिवार स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जांच करेन के लिए सोमवार को दिल्ली से स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। इस टीम में कुल पांच सदस्य शामिल रहे। जिसमें तीन केंद्रीय विभाग और दो राज्य मुख्यालय से शामिल हुए।
टीम के यह सदस्य अब लगातार 24 अक्तूबर तक जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालाें में पहुंचकर परिवार परिवार स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लोगों को मिल रही सुविधाओं पर जानकारी प्राप्त करेंगे। टीम ने सोमवार को पहले दिन जिला नागरिक अस्पताल, पूंडरी अस्पताल और क्योड़क के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर जांच की।
इस टीम में एडिनशल कमीश्नर डॉ. इंदू ग्रेवाल, डाटा कंसल्टेंट डाॅ. मिथुन, और कैथल से कंसल्टेंट डॉ. प्रीति व राज्य मुख्यालय से डॉ. सिम्मी व डॉ. रुचि मौजूद रहीं।
डॉ. प्रीति ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से परिवार स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कई लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। इसमें गर्भवती महिलाओं की देखरेख से पांच साल तक के शिशुओं की देखाभाल शामिल है। बताया कि सरकारी अस्पतालों में किस तरीके से योजनाओं का लाभ लोगों को दिया है, इस बारे में ही जानकारी जुटा रहे हैं। टीम का दौरा एक नियमित प्रक्रिया है। यदि कोई मरीज या स्वास्थ्य कर्मी बेहतर सुझाव देता है तो यह सुझाव भी लिए जा रहे हैं।