फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बहनों पर लुटाया प्यार, दिए रुपये-उपहार

Sun, 10 Aug 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
फोटो स्टोरी.........10 कैथल। प्रताप गेट पर अपने 101 वर्षीय भाई बहादुर चंद मदान को राखी बांधती 9
विज्ञापन
कैथल/राजौंद। जिलेभर में शनिवार को भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षा बंधन पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की, तो भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर अपना प्यार जताया। उपहार पाकर बहनों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

पर्व के मौके पर शहर के बाजारों में मिठाई, उपहार और राखियों की दुकानों पर जबरदस्त रौनक रही। रेलवे रोड, छात्रावास रोड, माता गेट, चंदाना गेट समेत मुख्य मार्गों पर सुबह से ही भीड़ रही, जिससे कई बार जाम की स्थिति भी बनी। जगह-जगह मिठाई की दुकानों और राखी के स्टॉल पर मेले जैसा माहौल था।

दो दिन पहले से ही महिलाएं बस, रेल, कार और मोटरसाइकिल से अपने भाइयों तक पहुंचने के लिए सफर कर रही थीं। विदेश में रह रहे भाइयों के लिए बहनों ने राखी डाक से भेजी और वीडियो कॉल के जरिए वर्चुअल राखी बांधी। प्रताप गेट पर 90 वर्षीय बहन ने अपने 101 वर्षीय भाई के घर पहुंचकर राखी बांधी, जिसे देख लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन

राजौंद के बाजार में रूद्राक्ष, मोती, चंदन, बच्चों के कार्टून कैरेक्टर वाली राखियों और राखी ग्रीटिंग कार्ड की भी खूब बिक्री हुई।

यहां पांच रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां उपलब्ध थीं। पूंडरी चौक पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर राखियों के स्टॉल लगाए। दुकानदारों का कहना था कि इस बार पिछले साल की तुलना में लोगों में अधिक उत्साह देखा गया।

दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी पर्व का उत्साह चरम पर रहा। व्हाट्सएप और फेसबुक पर भाइयों-बहनों ने एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजे, राखी बांधते हुए तस्वीरें शेयर कीं और डीपी भी बदली। मिठाई विक्रेताओं ने बताया कि पर्व के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं और देर शाम तक खरीदारी का दौर जारी रहा।

फोटो स्टोरी.........10 कैथल। प्रताप गेट पर अपने 101 वर्षीय भाई बहादुर चंद मदान को राखी बांधती 9

फोटो स्टोरी.........10 कैथल। प्रताप गेट पर अपने 101 वर्षीय भाई बहादुर चंद मदान को राखी बांधती 9

फोटो स्टोरी.........10 कैथल। प्रताप गेट पर अपने 101 वर्षीय भाई बहादुर चंद मदान को राखी बांधती 9

फोटो स्टोरी.........10 कैथल। प्रताप गेट पर अपने 101 वर्षीय भाई बहादुर चंद मदान को राखी बांधती 9

फोटो स्टोरी.........10 कैथल। प्रताप गेट पर अपने 101 वर्षीय भाई बहादुर चंद मदान को राखी बांधती 9

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें