फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बहनों के लिए चलवाए निःशुल्क 51 ई-रिक्शा

Sun, 10 Aug 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
01 कैथल। रक्षाबंधन के पर्व पर निःशुल्क ई-रिक्शा का शुभारंभ करते समाजसेवी अमरजीत छाबड़ा व अन्य। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति ने माताओं और बहनों के लिए 51 ई-रिक्शा निःशुल्क चलाकर सेवा भाव का परिचय दिया। समाजसेवी अमरजीत छाबड़ा और युवा सभा के पूर्व प्रधान भूपेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत समिति प्रधान मनोज सिंगला, चिराग बंसल, प्रकाश बंसल, जुगल किशोर, राजेंद्र बंसल, सोमनाथ, सुभाष मित्तल और पंकज मित्तल ने किया। अतिथियों ने रीबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेश अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से हर महीने खाटू श्याम और सालासर धाम के लिए निःशुल्क बस सेवा चलाई जाती है तथा निःशुल्क संकीर्तन का आयोजन भी होता है।

कार्यक्रम में मनोज सिंगला, चिराग बंसल, सोमनाथ गर्ग, जुगल किशोर, सुभाष मित्तल, राजेंद्र बंसल, डीडी सिंगला, संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें