फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: वोट डालने का वीडियो बनाकर किया वायरल, संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज

Sat, 25 May 2024 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

सदर थाने के जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल के बुढ़ाखेड़ा गांव में अज्ञात आरोपी ने अपने मोबाइल में वोट डालने की वीडियो बना लिया और बाद में उसे वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चुनाव की गोपनीयता को भंग करने और नियमों का उल्लंघन करने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड कैथल के रीजनल ऑफिसर निपुण गुप्ता ने कैथल सदर थाने में शिकायत दी कि उनकी लोकसभा चुनाव में कैथल विधान सभा क्षेत्र में बतौर जोनल मजिस्ट्रेट ड्यूटी थी। उसके साथ कपिल मुनी राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत के प्रोफेसर रामजवारी की भी बतौर सेक्टर ऑफिसर ड्यूटी लगी थी। 25 मई को चुनाव की वोटिंग हो रही थी। इस दौरान उन्हें मोबाइल पर एक वीडियो प्राप्त हुआ।

उसे बारीकी से देखने पर पता चला कि बैलेट यूनिट नंबर 00593 पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपना वोट करते समय मोबाइल से वीडियो बना लिया पता चला। उसी ने वोट डालने के बाद वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन


जांच-पड़ताल करने के बाद पता लगा कि यह वीडियो गांव बुढ़ाखेडा के बूथ नंबर 43 कैथल विधानसभा क्षेत्र पर बनाया गया है। यह कार्य करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने ऐसा करके आदर्श चुनाव के नियमों का उल्लंघन किया है। चुनाव की गोपनीयता को भंग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें