फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- किसानों की आय दोगुनी का किया था वादा, लागत हुई दोगुनी

Wed, 25 Sep 2024 06:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सीवन, कैथल (हरियाणा)

सार

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भाजपा पर जमकर बरसे। वह बोले कि युवा रोजगार को भटक रहा है। जो नौकरियां दी वह भी कच्ची हैं। 12 हजार रुपये में कैसे घर चलेगा। खुद ही ठेका ले लिया है। सीवन के दशहरा मैदान में कांग्रेस की सत्ता परिवर्तन रैली का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन
मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल के सीवन के दशहरा मैदान में बुधवार को कांग्रेस की सत्ता परिवर्तन रैली आयोजित की गई। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को जमकर घेरा। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा किया था, लेकिन यह वायदा तो पूरा नहीं हुआ, बल्कि खेती की लागत दोगुनी हो गई है। हुड्डा ने कहा कि युवा रोजगार को भटक रहा है।

विज्ञापन


भाजपा ने जो थोड़ी बहुत नौकरियां दी, वह भी कच्ची हैं। भला 12 हजार रुपये में एक घर कैसे चलेगा। भाजपा सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि पक्की नौकरी देने की बजाय खुद ही एक निगम बनाकर ठेका ले लिया।
विज्ञापन


यदि किसानों को खुशहाल बना सकती है तो वह कांग्रेस की सरकार है। पिछले 10 साल में से साढ़े चार साल तक भाजपा-जजपा गठबंधन का शासन रहा। क्या इस शासन में लोगों को खुशहाली मिल पाई। ऐसा नहीं हो पाया है। कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सबसे पहले कांग्रेस के विधायक बना दो, बाकी काम वह कर देंगे।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 साल के कार्यकाल के दौरान केवल घोषणाएं की हैं। विकास के नाम पर विनाश किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 7 गारंटियां प्रदेश के लोगों को दी हैं। यह तभी संभव है जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, नौकरी देने, कानून व्यवस्था व खेल और खिलाड़ियों के सम्मान में नम्बर 1 पर था लेकिन पिछले 10 साल में प्रदेश बेरोजगारी, बिगड़ी कानून व्यवस्था, खेल और खिलाड़ियों का अपमान करने में नंबर 1 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें