फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अजय चौटाला बोले- भाजपा हाईकमान से गठबंधन को लेकर बातचीत जारी, दो सीटें मिलने की उम्मीद

Sun, 10 Mar 2024 08:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राजौंद, कैथल (हरियाणा)

सार

डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा से गठबंधन में कुरुक्षेत्र की सीट जजपा को मिल सकती है। हाईकमान से गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है। दो सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। 
विज्ञापन
राजौंद में सभा में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने राजौंद में रविवार को जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन जजपा के कलायत से प्रत्याशी रहे सतविंद्र राणा ने किया।

विज्ञापन


इस दौरान डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा हाईकमान से गठबंधन के संबंध में उनकी बातचीत जारी है। उन्हें प्रदेश में दो सीटें जरूर मिलेंगी। इसमें एक सीट कुरुक्षेत्र की भी हो सकती है। यही कारण है कि उन्होंने सबसे पहले राजौंद में कार्यालय खोला है।

चौटाला ने कहा कि किसी भी समस्या का हल केवल बातचीत से ही संभव है। जाति, धर्म की अपेक्षा देश प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने वालों को ही वोट दें। कुछ लोग जजपा और भाजपा का गठबंधन होते ही 10 दिन या महीने का गठबंधन कह रहे थे, लेकिन अब इसे साढ़े चार साल हो चुके हैं।
विज्ञापन


कहा कि आपके नजदीकी गांव पांडू पिंडारा की पावन धरती से जजपा को लेकर एक कल्पना की गई थी। जिसके बाद जनता के विश्वास और आशीर्वाद से 10 विधायक लेकर पार्टी सत्ता में शामिल हुई। राजौंद में लंबे समय से कॉलेज की जमीन को लेकर चल रहे धरने के बारे में चौटाला ने कहा की जनता की जो मांग है, उसी स्थान पर कॉलेज बनाया जाएगा।

इससे पूर्व जजपा के पूर्व प्रत्याशी सतविंद्र राणा ने अजय सिंह चौटाला का स्वागत किया। इस मौके पर जजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलवान कोटड़ा, पूंडरी ब्लॉक प्रधान राजू पाई, जजपा प्रदेश सचिव जगदीश दुबल, जयवीर ढांडा युवा जिला प्रधान, जिला प्रधान रणदीप कौल, जिला परिषद चेयरमैन दीप मलिक, बिल्लू प्रधान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें