फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैंडबॉल में रजत पदक विजेता खुशी का स्वागत

Wed, 15 Nov 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सीवन की बेटी खुशी चौहान ने गोवा में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर अपने माता पिता व नगर का नाम रोशन किया। सीवन में पहुंचने पर खुशी चौहान का दादा खेड़ा पर स्वागत किया।
इसके बाद एक रोड शो निकाला गया, जो नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ खुशी चौहान के घर तक पहुंचा। दिलबाग सिंह ने कहा कि यह बड़े ही गर्व की बात है कि सीवन की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल किया है और अपने नगर और जिला का नाम रोशन किया है। लड़कियां आज लड़कों से हर क्षेत्र में आगे हैं। चाहे वह खेलों की बात हो या फिर शिक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी क्षेत्रों में लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है। खुशी की सफलता पर उसके पिता अशोक कुमार और परिवार वालों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर वाल्मीकि धर्म ज्ञान ज्योति संस्था के राज्य मीडिया प्रभारी दिलबाग सिंह सौथा, सुरेंद्र कुमार, शेर सिंह, मलिक सिंह, दीपचंद, कुलदीप सिंह, छोटू राम सैनी, चतर सिंह, विजय टांक डीपी, संजय कुमार, गौरव अरोड़ा, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें