फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची बनाने के लिए नौ दिसंबर तक अभियान : डीसी

Wed, 15 Nov 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से त्रुटि रहित फोटो युक्त मतदाता सूची तैयार करने के लिए नौ दिसंबर तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान में सभी पात्र व्यक्तियों विशेषकर युवाओं के वोट बनाना सुनिश्चित करें। पात्र युवा मतदाताओं विशेषकर महिला मतदाताओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। सभी राजनीतिक दल बीएलए यानि बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करें। कहा कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि आमजन को चुनाव प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें। इसके साथ ही यदि किसी परिवार में किसी सदस्य का निधन हो गया है, तो वे वोटर लिस्ट से उनका वोट कटवाएं, जिससे त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान के तहत 25 व 26 नवंबर विशेष अभियान तिथियां हैं। इस दिन संबंधित बूथों पर बीएलओ वोट बनाने व त्रुटियां दूर करने का कार्य करेंगे। कोई भी पात्र व्यक्ति इन दिनों में संबंधित बूथों पर जाकर नए वोट या संशोधन करवा सकता है। आगामी 26 दिसंबर तक आने वाले दावे तथा आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा व पांच जनवरी 2024 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस मौके पर एडीसी सुशील कुमार, एसडीएम कपिल कुमार, देवेंद्र शर्मा, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, तहसीलदार अनिल बिढान, दिनेश ढिल्लो, नायब तहसीलदार इलेक्शन सुभाष चंद्र, नायब तहसीलदार आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें