कैथल। पिहोवा चौक स्थित कार्यालय में शुक्रवार को इनेलो जिलाध्यक्ष अनिल तंवर क्योड़क ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके तहत गुलाब छौत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राधा कृष्ण, ज्ञानी राम, दिनेश, सुरेश, धर्मपाल, जसमत और राजकुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। तेजवीर को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, महासचिव पद पर भान सिंह, रणधीर, सतपाल शर्मा, होशियार सिंह, राजेन्द्र सरपंच, हरभजन, सतपाल, भूप सिंह और राजपाल को नियुक्त किया गया है। होशियार सिंह को संगठन सचिव बनाया गया है। टेकचंद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेंद्र
और सुखबीर राणा को प्रचार
सचिव तथा राममेहर खुराना को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। कंवरपाल राणा, इंद्र, लखविंद्र उर्फ लखा और ऋषि राज राणा को जिला प्रवक्ता बनाया
गया है।
जिला आईटी सेल में 10 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। इनमें नीर माजरा, राकेश कुंडू, अशोक रापड़िया, अमित, बलकार लाला, हर्ष, मनजीत, गुलशन, प्रदीप सिंहमार और राजीव जांगड़ा शामिल हैं। अनिल तंवर ने बताया कि इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा के निर्देशानुसार कैथल में पार्टी को एक विशाल संगठन के रूप में विकसित किया जा रहा है। संवाद