फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीरंदाजी चयन में चमके गुहला-चीका के खिलाड़ी

Tue, 10 Mar 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जींद में आयोजित प्रतियोगिता में दम दिखाते गुहला-चीका के ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जींद में 7 से 8 मार्च 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी चयन प्रतियोगिता में कैथल के गुहला-चीका क्षेत्र के सात खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, लेकिन गुहला-चीका के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।

अंडर-10 वर्ग में अश्मित धंजू और ओशिन ने उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया। वहीं अंडर-13 वर्ग में परमीत धंजू, आयुष, विराज और सिमरन कौर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।चयनित खिलाड़ी अब 26 मार्च से 7 अप्रैल 2026 तक आंध्र प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें विभिन्न राज्यों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जहां ये खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की इस सफलता पर उनके प्रशिक्षकों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने खुशी जताई। तीरंदाजी कोच सचिन कुमार ने कहा कि बच्चों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिम कोच खजान सिंह, सुरेश कुमार, सतनाम कोच, डॉ. जगत सिंह और नरेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलें तो वे राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें