फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोविंद माजरा और सामपली खेड़ी जीते

Tue, 10 Mar 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
फतेहपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान सरपंच सोहनलाल वर्मा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। फतेहपुर गांव स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में 12वें क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गांव के सरपंच सोहनलाल वर्मा ने किया। प्रारंभिक दो मुकाबलों में गोविंद माजरा और सामपली खेड़ी की टीमें जीतीं। पहला मैच गोविंद माजरा और अर्नो-बी के बीच हुआ, जिसमें गोविंद माजरा की टीम विजयी रही। दूसरे मुकाबले में सामपली खेड़ी और मठाना की टीमें भिड़ीं, जिसमें सामपली खेड़ी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


आयोजक समिति के सदस्य रवि वालिया, रवि तूर, शिवम वालिया, यवन आदि ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं और सभी मैच 12-12 ओवर के होंगे। विजेता टीम को 40 हजार रुपये और उपविजेता को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सरपंच ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और आयोजक समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें