फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समाधान शिविर में पहुंची प्रधानमंत्री आवास योजना, परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटि, बिजली निगम और सिंचाई विभाग से जुड़ी शिकायतें

विज्ञापन
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते एडीसी सुशील कुमार। प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी सुशील कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार भी मौजूद रहे। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी त्रुटि, बिजली निगम और सिंचाई विभाग से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

समाधान शिविर में गांव खरौदी डेरा बाजीगर निवासी गुरमीतो देवी ने शिकायत दी कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पात्र होने के बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने मामले की जांच करवाकर योजना का लाभ दिलाने की मांग की। एडीसी सुशील कुमार ने प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच की जाए और नियमानुसार उचित कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर एमिनेंट पर्सन यशपाल प्रजापति, शक्ति सौदा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटि दूर करने की मांग
गांव किच्छाना निवासी दिव्यांग आवेदक किताब सिंह ने परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय गलत दर्ज होने की शिकायत दी। उन्होंने रिकॉर्ड में सुधार करवाने की मांग की, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

बिजली निगम की चेकिंग और जुर्माने पर उठाए सवाल
भूतपूर्व सैनिक राजेश कुमार ने बिजली निगम की चेकिंग के दौरान एसी और गीजर से संबंधित राशि व जुर्माना निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत लगाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
दो वर्षों से लंबित है खेतों में पाइपलाइन दबाने का कार्य
गांव सेरधा निवासी किसान शमशेर ने सिंचाई विभाग से संबंधित शिकायत में बताया कि खेतों में पाइपलाइन दबाने और नाका लगाने का कार्य पिछले दो वर्षों से लंबित है। उन्होंने संबंधित कार्य को जल्द पूरा करवाने और मामले की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें