फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरकेएसडी महाविद्यालय में छात्राओं को एआई का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में छात्राओं के लिए शुरू किए गए 15 दिवसीय जेन एआई रेडी नारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन भी प्रशिक्षण दिया गया। नवीन जिंदल फाउंडेशन के नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर और निमाया फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी जा रही है।प्रशिक्षिका अलका वाही ने छात्राओं को एआई टूल्स के उपयोग, प्रभावी प्रॉम्प्ट लेखन, कंटेंट निर्माण और उत्पादकता बढ़ाने के तरीके बताए। कोर्स संयोजक डॉ. पूजा गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को संचार कौशल, रचनात्मक सोच, उद्यमशीलता और कॅरिअर की तैयारी से जुड़े व्यावहारिक कौशल भी सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें