फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिव्यांगजनों के लिए चलीं सरकारी गाड़ियां

Sun, 27 Jul 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए हरियाणा सरकार की ओर से विशेष व्यवस्था की गई। उन्हें घर से परीक्षा केंद्र तक और परीक्षा के बाद वापस घर तक सरकारी वाहनों के माध्यम से पहुंचाया गया। इस पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत मिली और वे सरकार की इस संवेदनशील पहल से भावुक और प्रसन्न नजर आए।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा से एक दिन पहले ही सभी दिव्यांग अभ्यर्थियों का डाटा जिला प्रशासन के साथ साझा किया। इसके आधार पर प्रशासन ने उनसे संपर्क कर सूचना दी कि परीक्षा के दिन उन्हें घर से सरकारी वाहन द्वारा परीक्षा केंद्र तक लाया जाएगा और बाद में वापस छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने कहा- पहली बार मिला ऐसा सम्मान

फरल निवासी अमन शर्मा, पूंडरी से अर्पिता, बुच्ची गांव से शिव कुमार और गौरव, प्यौदा से सतीश कुमार, बड़सीकरी से अमित कुमार, कलायत से ऋतु, चीका से अमरजीत, स्योमाजरा से संदीप कुमार, गुहला से कुश कुमार सहित कई अन्य दिव्यांगजनों ने सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इन सभी ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब किसी प्रतियोगी परीक्षा में उन्हें इतनी मानवीय सुविधा मिली हो। कुश कुमार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें