फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोडवेज सुविधा पर जताया आभार

Sun, 27 Jul 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में भाग लेने आए परीक्षार्थी और उनके साथ आए अभिभावक उपलब्ध कराई गई निशुल्क परिवहन सुविधा से बेहद संतुष्ट नजर आए। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने से लेकर परीक्षा के बाद वापसी तक, लोगों ने सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मौज करवा दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का धन्यवाद

जींद से परीक्षा देने आई मुस्कान ने कहा कि हमने रोडवेज बस में बिल्कुल निशुल्क और सुविधाजनक यात्रा करते हुए परीक्षा केंद्र तक सफर किया। केंद्र में भी व्यवस्था बेहतरीन थी। इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हूं।

सराहनीय रही बस सेवा 

उझाना (जींद) निवासी सतबीर ने कहा कि सरकार ने आने-जाने के लिए जो बस सेवा दी है, वह अत्यंत सराहनीय है। सभी को पूरी सुविधा मिली।

सरकार का प्रशंसनीय प्रयास

जींद से पहुंचे आशीष ने बताया कि उन्होंने घर से कैथल तक आरामदायक यात्रा की। बोले- सीट पर बैठकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचा। यह सरकार का प्रशंसनीय प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत अच्छा अनुभव रहा

नरवाना से आए विशाल ने कहा कि फ्री बस सेवा और उसमें आरामदायक यात्रा ने बहुत अच्छा अनुभव रहा।

बेहतरीन इंतजाम रहा

जींद के मोहित लाठर ने कहा कि बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। जहां-जहां से भी परीक्षार्थी आए, वे सभी व्यवस्था से खुश नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें