फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मिली लाइब्रेरी, कलायत के युवा कर सकेंगे तैयारी

Mon, 18 Nov 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। गांव बालू बिढैण पट्टी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवक-युवतियों को ग्राम पंचायत ने एक तोहफा दिया है। इसके तहत उसने सामुदायिक भवन व आंबेडकर भवन में युवाओं के लिए निशुल्क लाइब्रेरी की शुरुआत की है।

सरपंच एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट साहिल बालू ने बताया कि बच्चों को अपनी तैयारियों के लिए कलायत जाना पड़ता था। एक तो मौसम खराब और उस पर भारी भरकम राशि का भुगतान करके बच्चों को निजी संस्थानों में तैयारी के लिए जाना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि यातायात के पर्याप्त साधन न होने के कारण से युवतियों को तो और समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


यह देख गांव की बिढैण पट्टी की ग्राम पंचायत ने निर्णय लिया कि सरकार के सहयोग से बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर गांव में ही सुविधा दी जाए। उन्होंने बताया कि बिढैण पट्टी के सामुदायिक भवन व आंबेडकर भवन में ये लाइब्रेरी शुुरू की गई हैं। दोनों की लाइब्रेरी फर्नीचर व वाईफाई जैसी सुविधाओं से संपन्न हैं। इनमें किसी को भी शुल्क नहीं देना होगा।

साहिल ने कहा कि आज बच्चों को समझ में आ गया है कि प्रदेश सरकार में केवल योग्यता के आधार पर ही नौकरी मिलना संभव है। पिछले दिनों युवाओं को मिली नौकरियों से बच्चों का मनोबल बहुत बढ़ा है। इसी बात को ध्यान में रख कर युवक-युवतियां प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर रहे हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत का फर्ज बनता है कि वह मदद करे।
विज्ञापन


इस अवसर पर सबसे पहले हवन करवाया गया जिसमें बच्चों व अभिभावकों ने आहुति डाल बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रभु से प्रार्थना की। इसके बाद रिबन काट कर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट साहिल ने इनका उद्घाटन किया। गगन जागलान व सतीश ने कहा कि ग्राम पंचायत ने उन लोगों को जो सुविधा उपलब्ध करवाई है उसके लिए वे पंचायत के आभारी हैं। गांव में ही सुविधा मिलने से उन लोगों का समय व पैसा दोनों बचेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र बालू, राजबीर बालू, सतीश, सुनील, हंसराज पंच व दलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें