फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह अलग- अलग जगह हुई चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चोरों ने जिले के छह अलग-अलग स्थानों से ट्रक, मोटरसाइकिल, ट्रांसफार्मर व एक घर से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी पहली शिकायत में चीका के वार्ड सात निवासी वजीर सिंह ने बताया कि आठ फरवरी की रात को पिहोवा रोड चीका से उसका ट्रक चोरी हो गया। उसने ट्रक आठ फरवरी की शाम को अमर सिटी कॉलोनी में अपने मकान के पास खड़ा किया था। जब नौ फरवरी को वहां पहुंचा तो वहां से ट्रक गायब था। ट्रक के सभी कागजात भी उसी में रखे थे। पुलिस को दी दूसरी शिकायत में हजवाना निवासी रामसरण ने बताया कि चोर सात और आठ जनवरी की रात को उसके खेत में लगे ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी तीसरी शिकायत में पाई निवासी किसान कर्ण सिंह, जिला, हरिकेश ने बताया कि उनके खेत से तीन ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। पुलिस को दी चौथी शिकायत में वार्ड नंबर 9 कलायत निवासी सचिन कौशिक ने बताया कि बस्ती माता रोड से नौ जनवरी को चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।
पुलिस को दी पांचवीं शिकायत में मेन बाजार राजौंद निवासी अभिषेक ने बताया कि चोर नौ फरवरी को उसकी मोटरसाइकिल बाजार से चोरी कर ले गए। पुलिस को दी छठी शिकायत में कांगथली निवासी भजन सिंह ने बताया कि उसके मकान से चोर सात व आठ जनवरी का ताला खोलकर इनवर्टर की दो बैटरी, पेटी का ताला तोड़कर सामान व एलसीडी चोरी कर ले गए है। पुलिस ने सभी छह मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें