फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा रहित जीवन के लिए अच्छी समझ जरूरी : गुरविंद्र

Fri, 27 Dec 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। खंड गुहला में नशा मुक्ति पखवाड़े के द्वितीय चरण के तहत वीरवार को सरदार प्रीतम सिंह मेमोरियल विद्यालय बदसुई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक गुरविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा रहित जीवन जीने के लिए अच्छी सोच और समझ जरूरी है।

खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दिलाया। भारत सरकार की नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो व विद्यालय शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस नशा मुक्ति कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाना है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में सहायक खंड प्रभारी रोहित कुमार ने अध्यापकों व विद्यार्थियों को नशे से मुक्ति की शपथ दिलाई। छात्रों को शपथ दिलाते हुए शिक्षक व खंड प्रभारी ने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम एवं बीमारियों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से पीड़ित व्यक्ति को पारिवारिक एवं सामाजिक अलगाव और लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। यदि कभी भी आपको ऐसा लगे कि आप कहीं अकेले हो और आपके पास कोई साधन नहीं तो आप 112 पर कॉल करके अपने आपको सुरक्षित घर पहुंचा सकते हो।
विज्ञापन


इस मौके पर पर शिक्षक प्रिंसिपल गुरविंद्र सिंह, गुरविंद्र कौर, बलजिंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, वीणा देवी, राजविंद्र कौर व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें