कैथल। आईजी पीजी महिला महाविद्यालय में आयुष्मान भारत योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता जिला आईटी मैनेजर विजेंद्र सिंह ने छात्राओं को योजना के लाभ, पात्रता व आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्रों को उपचार सुविधा मिलती है। बीपीएल व 1.80 लाख रुपये तक आय वाले परिवार पात्र हैं, जबकि 1.80 से 3 लाख आय वाले 1500 रुपये वार्षिक अंशदान देकर लाभ ले सकते हैं। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक भी पात्र हैं। उन्होंने ई-केवाईसी प्रक्रिया, आयुष्मान एप और हेल्पलाइन 14555 की जानकारी दी। संवाद