फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रॉप आउट बच्चों का करवाएं सर्वे : मीना

Thu, 24 Apr 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग पंचकूला की सदस्य मीना शर्मा व मांगे ने बुधवार को जिला बाल सरंक्षण इकाई के कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। मीना कुमारी ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी को जिले में ड्रॉप आउट हुए बच्चों को सर्वे कर दाखिला कराने के निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि आउट ऑफ स्कूल रहे बच्चों के सर्वेक्षण के बाद बच्चों के आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र आदि नही बने हुए है तो शिक्षा विभाग संबंधित अधिकारियों से समन्वय करके नियमानुसार इन बच्चों के दस्तावेज तैयार करवाकर दाखिले करवाने बारे आवश्यक कार्यवाही करें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट, जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार, बाल कल्याण समिति से चेयरमैन राणा बंसल एवं सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें