गुहला-चीका। श्री गुरुद्वारा छठी व नौवीं पातशाही चीका में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भूपिंद्र सिंह असंध की देखरेख में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया। गुरुद्वारा में सुबह ही संगत पहुंचना शुरू हो गई।
िख संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नत-मस्तक होकर सुख-समृद्धि की कामना की। गुरुद्वारा साहिब में सुबह ही शब्द कीर्तन आरंभ हो गया। कोहिनूर इंटरनेशनल अकादमी टटियाना के छात्र-छात्राओं ने गुरुजी की महिमा का गुणगान किया। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी सर्बजीत सिंह ने कहा कि गुरु नानक जी ने अपने अनुयायियों को 10 उपदेश दिए जो कि सदैव प्रासंगिक बने रहेंगे। गुरु नानक जी की शिक्षा का मूल निचोड़ यही है कि परमात्मा एक, अनंत, सर्वशक्तिमान और सत्य है। वह सर्वत्र व्याप्त है। उन्होंने कहा कि संगत से बच्चों को गुरबाणी से जोड़ने का आह्वान किया। बच्चे कौम और देश का भविष्य हैं, इसलिए इन्हें अच्छे संस्कार देना अनिवार्य है।
इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर हरकीर्तन सिंह, हीरा सिंह, काबल सिंह, देवेंद्र सिंह, बलजीत सीड़ा आदि भी मौजूद रहे। संवाद