फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मरम्मत के लिए बंद रहा फाटक, लगा जाम

Thu, 25 May 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय के पास बुधवार की सुबह करनाल रोड फाटक पर मरम्मत का कार्य किया। मरम्मत के कार्य के चलते फाटक बंद रहा। इससे यहां पर करीब आधा किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम के कारण वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इ हालांकि एक तरफ से फाटक का रास्ता खुला था। इस रास्ते पर भी वाहनों की भीड़ अधिक होने के कारण दूसरी तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी बीच पेवर ब्लॉक से भरी ट्रैक्टर-ट्राली भी बंद फाटक के पास फंस गई। इस ट्रॉली में अधिक वजन होने के कारण इसके आगे लगे ट्रैक्टर के दो टायर ऊपर उठ गए।
इस दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया। कुछ समय तक यह ट्रॉली-ट्रैक्टर ऐसे ही उठी रही। फाटक खुलने के बाद ही यह ठीक हो पाया। जब फाटक खुली को उसके कुछ समय के बाद जाम हटा। वहीं, रेलवे के अधिकारी जेके अरोड़ा ने बताया कि फाटक में कुछ मरम्मत का कार्य किया गया। इसके चलते फाटक बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें