फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय कन्या स्कूल के पास परेशानी का सबब कचरा

Wed, 20 Nov 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। रेलवे रोड पर राजकीय कन्या हाई स्कूल के पास लगे कचरे के ढेर लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बने हुए हैं। कचरे के ढेरों में शामिल पॉलिथीन, प्लास्टिक के गिलास और कचरा हवा चलते ही लोगों की दुकानों व घरों तक में घुस जाता है। पूरे रेलवे रोड पर कचरा ही कचरा नजत आता है।

तरुण भारती, ईश्वर शर्मा, प्रदीप, अमित कुमार, नरेश शर्मा आदि ने कहा कि सायं होते ही इस स्थान पर कचरे के ढेर लगना शुरू हो जाते हैं। हालांकि कचरा डालने के लिए नगरपालिका ने इस स्थान पर एक ट्राली भी खड़ी की है पर इसके बावजूद लोग कचरे को बाहर सड़क पर ही डाल जाते हैं। रात्रि में जब रेलवे रोड पर रेहड़ी वाले अपना कार्य समाप्त कर घर जाते हैं तो वे वे सभी जमा हुए अपने कचरे को इसी स्थान पर पटक जाते हैं।
विज्ञापन


कई बार तो रात्रि में ही यह कचरा व पॉलिथीन उड़ उड़ कर लोगों के घरों में घुसना शुरू कर देता है। बचे हुए कचरे को बेसहारा आवारा पशु इधर- उधर बिखेर देते हैं। रेलवे रोड के दोनों और बने नालों में कचरा नजर आता है। नाराज लोगों का कहना है कि कचरा ट्राली से बाहर डालने वाले लोगों पर नगरपालिका लगाम कसे। रेहड़ी वालों व आसपास के घरों को नोटिस दे ताकि वे कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें। लोगों की मांग है कि नगरपालिका इस स्थान पर बड़ा डस्टबिन रखे और उसे हर रोज खाली करवाए ताकी कचरा न तो सडक़ोंं पर फैले और न ही उनके प्रतिष्ठानों व घरों में घुसे।
विज्ञापन


नगरपालिका के सफाई दारोगा सोम प्रकाश ने बताया कि हर रोज कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर ट्राली इस स्थान से बड़ी मात्रा में कचरा उठाते हैं पर सुबह होते होते फिर से बड़े-बड़े ढेर लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि रेहड़ी वाले सबसे अधिक इस स्थान पर कचरा फेंकते हैं। उन पर कंट्रोल करने के लिए नगरपालिका कदम उठा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों के कचरे को कचरा उठाने वाले वाहन में डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें