सीवन। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय बैठक सीवन के खंड कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें जानकारी दी गई कि किसान मोर्चा
को जो 11 हजार सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया है, वह जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
बैठक में बतौर मुख्यातिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अतर सिंह संधू, प्रदेश उपाध्यक्ष मंदीप सिंह विर्क व किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चहल ने कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने की। कार्यक्रम में मंच संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अशोक सेरहदा ने किया। इसमें पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भाजपा की सदस्यता को अधिक से अधिक बढ़ाना रहा। जानकारी दी कि कैथल में किसान मोर्चा की तरफ से 11 हजार सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है जिसे अवश्य ही पूरा किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता घर घर जा कर लोगों से मिलें और उन्हें भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियां बताएं। संवाद