फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सफाई ठप होने से शहर में कचरा बढ़ा

Tue, 18 Nov 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल। राजकीय उच्च विद्यालय क्रमांक 4, अमरगढ़ के पास गंदगी का ढेर । - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। नगर परिषद के 160 सफाई कर्मचारियों ने उनका टेंडर न बढ़ाए जाने के विरोध में काम बंद कर दिया। मंगलवार को शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए। नाराज कर्मचारियों ने गत माह की तरह नगर परिषद भवन परिसर में धरना शुरू कर दिया।

धरना देख अधिकारी टेंडर प्रक्रिया में होने की जानकारी देने पहुंचे, लेकिन कर्मचारियों ने उनकी नहीं सुनी और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का टेंडर पिछले करीब दो माह से समाप्त है। पिछले माह उन्हें एक माह के लिए अतिरिक्त स्वीकृति दी गई थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। बावजूद इसके, नगर परिषद के अधिकारी टेंडर नहीं लगा पाए।
विज्ञापन


पूरे जिले में काम करेंगे बंद : प्रधान

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान महेंद्र कुमार ने कहा कि अधिकारियों की लचर कार्यशैली के कारण कर्मचारियों को धरना देने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द टेंडर नहीं हुआ, तो पूरे जिले में सफाई का काम बंद कर दिया जाएगा। अधिकारियों को बुधवार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया में, जल्द होगा : डीएमसी

जिला नगरायुक्त कपिल शर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सफाई कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

कैथल। राजकीय उच्च विद्यालय क्रमांक 4, अमरगढ़ के पास गंदगी का ढेर ।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें